BREAKING

वाराणसी: हर गांव, स्कूल, मोहल्ले में मनाएं दीपोत्सव : डीएम | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। डीएम एस.राजलिंगम ने अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर गांव, स्कूल, मोहल्लों में घर-घर दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने की अपील की। मंदिरों के आसपास साफ सफाई के साथ ही प्लास्टिक के थैले पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया। कहा कि सड़कों से अवैध ठेले खोमचे आदि को हटा लिया जाए।

राइफल क्लब सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए डीएम ने अपर नगर आयुक्त से कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी रणनीति तैयार करें। स्कूलों, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी स्वच्छता अभियान व लाइटिंग कराई जाए। सरकारी भवनों को सजाने के निर्देश दिए। अयोध्या जाने वाली बसों व वाहनों का रूट डायवर्जन तैयार करें। बैठक में सीडीओ, एडीएम वित्त व राजस्व, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, ईआरओ आदि रहे।


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें