BREAKING

वाराणसी: चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेया, शुभ्रा अव्वल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। शास्त्रीघाट पर गुरुवार को हुए चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार सनबीम वरुणा की श्रेया अम्बेश, द्वितीय पुरस्कार आरएस कान्वेंट की आर्या त्रिपाठी, तृतीय पुरस्कार कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स स्कूल की अस्मिता खरवार को मिला। कनिष्ठ वर्ग में सेठ एमआर जयपुरिया की शुभ्रा त्रिपाठी, सनबीम वरुणा की आशी सिंह और सेंट मेरी कान्वेंट के वात्सल्य पांडेय क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे। दीवा फाउंडेशन की वार्षिक कला प्रतियोगिता ‘पेंट योर इमेजिनेशन में 90 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ वर्ग में ‘रामायण और ‘रंगीलो राजस्थान एवं कनिष्ठ वर्ग में ‘मेरा गांव और ‘भारतीय सेना थीम पर चित्रांकन किया गया। निर्णायक बीएचयू की डॉ कनुप्रिया थी। संयोजन सीए जमुना शुक्ला ने किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी अंजू त्रिपाठी, पीयूष मिश्र, जयदीप शुक्ल, डॉ राजकिशोरी उपाध्याय, पूजा श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता उपस्थित थे।


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें