BREAKING

लखनऊ: नीट प्रतियोगी छात्रा की हत्या में दोस्त गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी मिडोज अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से फेंककर नीट प्रतियोगी छात्रा की हत्या के मामले पुलिस ने गुरुवार को आरोपित एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वह आईटी कंपनी में सीनियर एसोसिएट के पद पर है। वहीं दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

सीतापुर निवासी पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 20 वर्षीय बेटी सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किराए पर रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बीते रविवार रात दोस्त शुभम राय पार्टी के बहाने से दोस्त समीर सिंह के सेलिब्रिटी मिडोज अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नंबर 903 में ले गया था। दोनों ने शराब के नशे में छात्रा से दुराचार का प्रयास किया था। विरोध पर बालकनी से नीचे फेंक दिया था। मौके पर उसकी मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक आरोपित शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित आईटी कंपनी में सीनियर एसोसिएट है। आरोपी शुभम, मृतका के व्हाट्सएप चैट में पहले भी कई बार विवाद होने की बात सामने आई है। समीर की तलाश जारी है। फ्लैट में मौजूद सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें