BREAKING

वाराणसी: आठ लोगों को दिया गया शब्दात्मिका सम्मान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वसुधैव कुटुंबकम् एवं सुबह-ए- बनारस की ओर से अष्टम् शब्दात्मिका सम्मान समारोह गुरुवार को अस्सी घाट पर हुआ। समाज की आठ विभूतियों को यह सम्मान दिया गया। सम्मानित होने वालों में योग ऋषि डॉ. राकेश पांडेय, कवयित्री प्रो रचना शर्मा, आचार्य पं. ऋतुराज कात्यायन, डॉ. पवन कुमार शुक्ला, नवगीतकार डॉ. अशोक सिंह, डॉ. शबनम खातून, पत्रकार डॉ. अजय चतुर्वेदी व बिरहा गायक डॉ. मन्नू यादव रहे। इस अवसर पर शिक्षिका डॉ. मंजरी पांडेय के निबंध संग्रह ‘प्रवाल का लोकार्पण भी हुआ। 

अध्यक्षता कवि डॉ. जयप्रकाश मिश्र ने की। मुख्य अतिथि धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सचिव पं जगजीतन पांडेय, विशिष्ट अतिथि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य प्रो. बृजभूषण ओझा रहे। कार्यक्रम का आरंभ अनिल तिवारी ने बांसुरी वादक से किया। स्वागत डॉ. रत्नेश वर्मा ने किया। संयोजन डॉ. नागेश शांडिल्य एवं संचालन डॉ. सरोज पांडेय ने किया। दूसरे सत्र में रुद्रनाथ त्रिपाठी ‘पुंज, डॉ. धर्मप्रकाश मिश्र, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण तिवारी, रामनरेश पाल तथा अभिनव त्रिपाठी ने काव्यपाठ किया।


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें