वाराणसी: आईआईटी बीएचयू परिसर में खुला पिंक बूथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में मंगलवार को पिंक बूथ खुला। यहां पुलिस की तैनाती की गई है। परिसर स्थित निवेदिता गर्ल्स हॉस्टल के पास पिंक बूथ का शुभारंभ एसीपी भेलूपुर डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने किया। उद्घाटन के समय डीन प्रो. विकास दुबे, रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव, लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र मौजूद थे। एसीपी ने बताया कि यह बूथ छात्राओं को 24 घंटे सुरक्षा का अहसास करायेगा।
बूथ के अतिरिक्त कैंपस की सुरक्षा में भी इजाफा हुआ है। नाइटविजन 50 कैमरों, 22 जगहों पर 210 अतिरिक्त गार्ड की तैनाती की गई है। उल्लेखनीय है कि परिसर में पहली नवंबर की रात आईआईटी की छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर जमकर आंदोलन हुआ था। इसके बाद स्थायी पिंक बूथ समेत कई बिंदुओं पर कार्यवाही शुरू की गई।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


