BREAKING

वाराणसी: ठंड में शिक्षक-कर्मचारियों ने चमकाया स्कूल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। कड़ाके की ठंड में मंगलवार को स्कूल में बच्चों के न होने के बाद भी चहलपहल दिखी। सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्कूल परिसर का कोना-कोना चमकाया। इस अभियान में बीएसए के साथ सभी खंड शिक्षाधिकारी भी शामिल हुए।

बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने मंगलवार को जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसके लिए सभी ब्लॉक के स्कूलों के नोडल अधिकारी भी नामित हुए थे। पिंडरा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रामपुर में सुबह ही पहुंचे खण्ड शिक्षाधिकारी देवीप्रसाद दुबे ने अध्यापकों के साथ सफाई अभियान का आगाज किया। प्राथमिक विद्यालय जमापुर में भी उन्होंने शिक्षकों को सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह सहित कई स्कूलों में शिक्षिकाओं ने कक्षाओं में डेस्क और बुक शेल्फ तक की सफाई की। बृहद सफाई अभियान के बाद विद्यालय बदले बदले से नजर आने लगे।


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

बीएसए ने बताया कि लगातार एक सप्ताह बंद रहने के कारण स्कूलों में सफाई नहीं हो सकी थी। इसके चलते विशेष अभियान चलाया गया। मौसम साफ होने के साथ जल्द ही स्कूल खोले जाएंगे।




नया सबेरा का चैनल JOIN करें