नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर जिले में भी हाई अलर्ट है। इसके मद्देनजर पुलिस अफसर गुरुवार देर शाम सड़क पर उतरे और फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। सुरक्षा के बाबत बात की। अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा।अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. एस. चन्नप्पा, एडीसीपी चंद्रकांत मीना, एसीपी भेलूपुर डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने फोर्स के साथ दुर्गाकुंड, संकटमोचन तिराहा, रविदास गेट होते हुए बीएचयू तक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पैदल गश्त किया। उधर, डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह ने मिर्जामुराद क्षेत्र में भ्रमण किया। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया और फोर्स के साथ मुख्य बाजार, मुख्य मार्गों पर पैदल गस्त किया।
 |
AD
|
 |
Ad |
 |
Ad
|