वाराणसी: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बाबा धाम में होगा दीपोत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का काशी विश्वनाथ धाम में भी उल्लास दिखेगा। 22 जनवरी को अयोध्या में जयश्री राम गूंजेगा तो विश्वनाथ धाम में वेद परायण व अनुष्ठान चलेगा। शाम को दीपोत्सव होगा। विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन की तैयारी की है।
22 की दोपहर वैदिक ब्राह्मणों की अगुवाई बड़ा अनुष्ठान होगा। सुंदरकांड का पाठ भी होगा। धाम को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया जाएगा। लड्डुओं का प्रसाद बाबा को चढ़ाने के बाद भक्तों में वितरित किया जाएगा। शाम को धाम में एतिहासिक दीपोत्सव होगा। पूरा धाम दीपों के अलावा रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग किया जाएगा। बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए मंदिर से घाट तक विभिन्न स्थानों पर एलसीडी लगाई जाएगी।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |