वाराणसी: वैष्णव की पैदल यात्रा कर जाएंगे चरणाट धाम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। श्रीमत्प्रभुचरण गोसाई विट्ठलनाथ का 501वां प्राकट्य महोत्सव चार दिन चलेगा। यह जानकारी वैष्णव संप्रदाय के षष्ठपीठाधीश्वर श्याम मनोहर महाराज ने मंगलवार को षष्ठपीठ गोपाल मंदिर में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को पहले दिन षष्ठपीठ युवराज प्रियेंदु के नेतृत्व में गोसाई विट्ठलनाथ की परिक्रमा शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद प्रभु के मंगला दर्शन कर पदयात्रा निकाली जाएगी। यह मंदिर से ठठेरी बाजार, चौक, गोदौलिया, लक्सा, रथयात्रा, महमूरगंज होते चितईपुर, बच्छांव, अदलहाट से चुनार पहुंचेगी।
दूसरे दिन 5 जनवरी को मुकुन्द गोपाल सेवा संस्थान से चुनार में वनवासियों को वस्त्र वितरण व शाम को महाप्रभु व गोसाईजी के तिलक के दर्शन व रात्रि कीर्तन होगा। तीसरे दिन 6 जनवरी को सुबह चुनार स्थित चरणाट धाम में बैठक परिक्रमा और गिरीराजजी का दुग्धाभिषेक व अखिल भारतीय वैष्णव सम्मेलन व विद्वानों के प्रवचन होगा। शाम को प्रभु के नंद महोत्सव पालना के दर्शन होंगे। चौथे दिन 7 जनवरी को निःशुल्क नेत्र व दंत परीक्षण शिविर लगेगा। अयोध्या में रामलला के नवनिर्मित मंदिर व भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 21 और 22 जनवरी को विशेष कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान राजेश अग्रवाल, अतुल शाह, मनोजी मुनीमवाले, राममोहन दास गुप्ता भी रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


