गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखा महिला शक्ति का अद्भुत नजारा: प्रधानमंत्री | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में महिलाएं किस तरह सशक्त होकर समाज तथा राष्ट्र की सेवा में लगी हैं, इसके अद्भुत नजारों की झलक इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में देखने को मिली। श्री मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' की 19वीं कड़ी में रविवार को कहा "इस बार 26 जनवरी की परेड बहुत ही अद्भुत रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में महिला शक्ति को देखकर हुई। जब कर्त्तव्य पथ पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कदमताल शुरू किया तो सभी गर्व से भर उठे।

