राष्ट्रपति पदक पाने पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश चव्हाण का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय काम करने वाले वडाला टीटी पुलिस स्टेशन के कर्तव्यनिष्ठ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश चव्हाण को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने पर ,पूर्व नगरसेवक रामदास कांबले , शाखाप्रमुख संजय म्हात्रे , युवा भीम सेना के संस्थापक एवं अखिल जैसवार विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जैसवार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उप शाखाप्रमुख राजकुमार केवट, रामजी बिंद , महेन्द्र, देवेन्द्र समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।


