BREAKING

सीएम यादव ने राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री से की मुलाकात| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की रविवार दोपहर को यहां मुलाकात हुई। श्री शर्मा और डा यादव की यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास (ओटीएस) में हुई। इससे पहले श्री यादव के मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर श्री शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पदाधिकारियों ने भी उन्हें पुष्प भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री यादव ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। श्री शर्मा और यादव की यह मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है और माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तेरह जिलों में पेयजल एवं सिंचाई के लिए ईआरसीपी को लाया गया लेकिन जल बंटवारे के मुद्दे को लेकर अब तक राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई थी मगर अब केन्द्र में भाजपा की सरकार के साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी भाजपा सरकार होने से त्रिपल इंजन की सरकार से इस मुद्दे के समाधान की संभावना बन गई है । दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद हाल में इस मुद्दे पर दिल्ली में भी चर्चा हो चुकी है।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें