हैदराबाद: तेलंगाना के विकास में बिल्डरों की भूमिका महत्वपूर्ण: रवेंत रेड्डी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि देश को विकास की ओर ले जाने में बिल्डरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री रेड्डी यहां हाईटेक्स, माधापुर में शनिवार रात को आयोजित 31वें नेशनल बिल्डर्स एसोसिएशन कन्वेंशन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिल्डर्स को सरकार के अटूट समर्थन की पुष्टि करते हुए कहा, “हम यहां यह घोषणा करने के लिए हैं कि यह सरकार विकास के काम में आपके साथ खड़ी है। राज्य आपकी वित्तीय ताकत पर निर्भर है, और हम बिल्डरों के सामने आने वाली चुनौतियों का विश्वसनीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh


