सर्वोदय नगर कॉम्प्लेक्स के रहिवासियों ने किया लेखक रामकेश यादव का सत्कार | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। ठाणे स्थित अम्बरनाथ पश्चिम के सर्वोदय नगर कॉम्प्लेक्स के रहिवासियों ने रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक रामकेश यादव का बनाना लीफ हॉटेल में गर्मजोशी के साथ सत्कार किया।
गौऱतलब है कि श्री यादव को अभी हाल में यादव ट्रस्ट ठाणे ने यदुकुल गौरव सम्मान -2024 से अलंकृत किया था। श्री यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद, ब्लॉक-मार्टीनगंज के गाँव-तेजपुर में हुआ है। इनकी 26 पुस्तकें तथा 1700 से अधिक लेख, पत्रलेख प्रकाशित हो चुका है। महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम ससंशोधन मंडल, पुणे द्वारा इनकी दो रचनाएँ यहाँ के पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं।
इस सत्कार,सम्मान में रिटा. लेफ्टिनेंट बी.एल. यादव, प्रिंसिपल रामभुवन यादव (जौनपुर), वाईस प्रिंसिपल जगन्नाथ यादव (मुंबई), आर.जी. यादव, सूर्यलाल यादव, रामाज्ञा यादव, जयराम यादव, श्रीप्रकाश राजभर, एल.एस. यादव, सुनील सुसे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस तरह की उपलब्धि प्राप्त कर रहे श्री यादव को सभी ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें और बधाई दी है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



