प्रेरणा कैन्टीन के जरिये भी लखपति बनेगी समूहों की दीदियां | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक नयी पहल की है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित प्रेरणा कैन्टीनो के जरिए समूहों की दीदियों आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को और अधिक धार देने के निर्देश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं। प्रदेश में प्रेरणा कैंटीन के द्वारा समूह के सदस्यों को आर्थिक आय का एक प्रबल आधार मिल रहा है। समूह के सदस्य रुचि से यह उद्यम कर रहे है। समूह सदस्यों द्वारा प्रदेश मे 1500 से अधिक प्रेरणा कैन्टीन का संचालन किया जा रहा है। 

 प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, विकास भवनों, चयनित महाविद्यालयों आदि में यह प्रेरणा कैन्टीन समूह की दीदियों द्वारा संचालित की जा रही हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ साथ, आमदनी बढ़ने से अपने घर-परिवार का आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक विकास अच्छी तरीके से कर रही हैं और लखपति दीदी बनाने की ओर अग्रसर हैं।  

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं प्रेरणा कैन्टीन के माध्यम से स्वावलंबी व आत्मनिर्भर हो रही हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में समस्त जिलों  के उपायुक्त (आजीविका मिशन) को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जनपदों के मुख्य बाजार व मुख्य मार्गों के साथ सार्वजनिक स्थान, नगर पालिका, नगर परिषद व नगर पंचायतों में भी कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराकर समूह के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यह प्रयास लखपति महिला के लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागों के साथ अभिसरण के माध्यम से लाभकारी होगा। निर्देश दिए गए हैं कि निर्दिष्ट स्थानों में स्थानीय स्तर पर चिन्हांकन कर प्रेरणा कैंटीन स्थापित कराने का कार्य प्राथमिकता से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें