BREAKING

कड़ाके की ठंड के साथ बारिश मचाएगी कोहराम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। साल के अंतिम दिन हल्की खिली धूप और नए साल की सुबह कोहरे से ढकी रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों की ठंड बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने भी 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट और अगले 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। वाराणसी और आसपास के जनपदों में नए साल की सुबह घना कोहरा छाया रहा। गलन बढ़ाने के साथ ही यहां के तापमान में भी काफी गिरावट हो गई है। मौसम विभाग ने बनारस में अगले 72 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण 48 घंटे में बारिश के भी आसार हैं। यहां गरज चमक के साथ छुटपुट बारिश भी हो सकती है।

इसके अलावा घने कोहरे का भी अलर्ट है। जनपद में 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। बनारस में सुबह 8:00 बजे बादलों की आवाजाही और कोहरे के बीच तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में भी 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं।

*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें