प्रयागराज: कई दिनों बाद मुंबई-दिल्ली की उड़ान, 12 फ्लाइटें निरस्त | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। मौसम में रविवार को कुछ बदलाव नजर आया लेकिन हवाई सफर की मुश्किलें बनी रहीं। हालांकि कई दिनों बाद रविवार को मुंबई और दिल्ली की उड़ानें दोनों तरफ से होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से मुंबई की उड़ान न होने की वजह से सबसे ज्यादा यात्रियों को एयरपोर्ट से लौटना पड़ रहा था। रविवार को ठंड कुछ कम रही लेकिन कम दृश्यता की वजह से 12 विमानों की उड़ानें नहीं हो सकीं। प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित इंडिगो की भुवनेश्वर, पुणे, बेंगलुरु, लखनऊ, देहरादून और भोपाल की फ्लाइटें दोनों तरफ से निरस्त होने से यात्री परेशान हुए।

मुंबई की उड़ान दिसंबर के आखिरी सप्ताह से कई बार निरस्त हुई। इसके बाद महज दो जनवरी को यह उड़ान हुई थी। इसके बाद रविवार को मुंबई का प्लेन उड़ा तो यात्रियों को राहत मिली। मुंबई से विमान 10.55 के बजाय 11.25 बजे उड़ान भर सका। 30 मिनट की देरी से दोपहर 1.15 बजे विमान प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। यही विमान 40 मिनट की देरी 2.10 बजे रवाना हुआ और 4.20 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। इसी प्रकार इंडिगो की दिल्ली उड़ान 1.05 बजे उड़ान भर सकी। प्रयागराज एयरपोर्ट पर 2.35 बजे पहुंची। इसी विमान को बाद में दोपहर 3.10 बजे दिल्ली रवाना किया गया। शाम 4.30 बजे विमान दिल्ली में उतरा। मुंबई की फ्लाइट से एयरपोर्ट पर 740 यात्रियों की आवाजाही हुई। 363 यात्री मुंबई से आए जबकि 377 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। विमानन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अभी कई दिनों तक मौसम का असर उड़ानों के संचालन पर पड़ सकता है। प्रयागराज एयरपोर्ट आने और जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट पिछले पंद्रह दिनों से निरस्त करनी पड़ रही हैं।

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें