प्रयागराज: पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। 24 वर्ष तक लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का गुरुवार को लखनऊ के अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार मेदांता अस्पताल में चल रहा था। पूर्व एमएलसी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने पहली बार इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र का चुनाव 1996 में जीता था। इसके बाद वह तीन चुनाव लगातार जीते। मई 2020 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ, लेकिन लॉकडाउन की वजह से छह माह के लिए बढ़ा दिया गया था। इस वजह से वह 24 वर्ष छह माह तक एमएलसी रहे। डॉ. शर्मा मूलरूप से फतेहपुर के थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा भी गांव में ही हुई थी। माध्यमिक शिक्षा अपनी बहन के यहां सिराथू में ग्रहण की। इसके बाद आगे की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की।
डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने इविवि से एमए और फिर पीएचडी किया। उन्होंने शिक्षक के रूप में संस्कृत विद्यालय बहादुरगंज से शुरुआत की। इसके बाद जमुना क्रिश्चयन इंटर कॉलेज में पढ़ाया और फिर सेवा समिति इंटर कॉलेज रामबाग के प्रधानाचार्य के रूप कार्य करते हुए सेवानिवृत हुए। प्रधानाचार्य रहते हुए पहली बार 1996 में डॉ शर्मा ने शिक्षक नेता के रूप में सियासी सफर शुरू किया और फिर ढाई दशक तक सक्रिय रहे। इनकी पत्नी निर्मला शर्मा भी प्रधानाचार्य थीं, उनका निधन अप्रैल 2019 में हो चुका है। डॉ शर्मा अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए है। बेटा मलयज शर्मा जारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं, वहीं बेटी लखनऊ में वकालत करती हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |