प्रयागराज: कर्ज में डूबे अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। कर्ज में डूबे एक अधेड़ ने नए साल पर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर लटक गया। राजरूपपुर में सोमवार सुबह उसके परिजनों ने फांसी पर लटका देखा तो चीख उठे। धूमनगंज पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि 60 फीट रोड निवासी संजू कक्कड़ (53) काफी कर्ज में था। रविवार रात एक बजे तक वह अपने परिवार के साथ जगा था। सभी के सोने के बाद उसने कमरे में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह पत्नी जगी तो कोहराम मच गया। पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह समेत अन्य लोग पहुंचे। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि संजू ने ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था। एक लाख रुपये 15 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज था। इस बीच सवा लाख रुपये बिजली का बिल भी आ गया। इससे परेशान होकर उसने अपनी जान दी है।


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें