प्रयागराज: लोकसभा चुनाव की तैयारियां परखेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पांच जनवरी को प्रयागराज में बड़ी बैठक होने जा रही है। पांच जनवरी को प्रस्तावित बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा के साथ ही संभावित प्रत्याशियों का हाल भी जानेंगे।

 इस बैठक को लेकर काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। इसके साथ ही सात जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित होने वाले मातृ शक्ति महिला सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल आदि उपस्थित रहे।

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें