प्रयागराज: मानव शृंखला बनाकर किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहा पर सड़क सुरक्षा व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया गया।
डीएम नवनीत सिंह चहल ने लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से अभी तक किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है, वह अवश्य दर्ज करा लें। आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें। डीएम ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। मानव शृंखला में कई स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का पालन करना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजीव गुप्त, राजीव चतुर्वेदी, अलका शुक्ला, अमित कुमार, पवन कुमार, मनोज, बीएस यादव मौजूद रहे।


