प्रयागराज: कबड्डी में बीए (ए) की टीम विजेता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में बीए (ए), खो-खो में बीए (बी) की टीम विजेता रही। 200 मीटर दौड़ में अनुष्का, 100 मीटर में हर्षित तिवारी, ऊंची कूद में निशा यादव, शॉटपुट में पलक, भाला फेंक में प्राची दुबे, डिस्कस थ्रो में वैष्णवी राज ने प्राथम स्थान प्राप्त किया। आशीष सिंह, जयराम सिंह, विकास सिंह व संतोष सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशिमा घोष, डॉ. दीपशिखा बैनर्जी, डॉ. रूपम मिश्र, डॉ. अनुज कुमार वर्मा, डॉ. माधुरी राठौर, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. फातिमा नूरी आदि की मौजूदगी रही।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Ayodhya
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


