BREAKING

प्रयागराज: चार शहरों की उड़ानें निरस्त, 12 फ्लाइटें संचालित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। खराब मौसम और कम दृश्यता की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से आने और जाने वाली 12 फ्लाइटों का संचालन हुआ जबकि प्रयागराज बिलासपुर, देहरादून, बेंगलुरु और लखनऊ उड़ान निरस्त करनी पड़ी। खराब मौसम की वजह से मंगलवार को चार शहरों की उड़ानें प्रभावित हुईं। फ्लाइटों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी हुई। बहुत सारे यात्रियों को एयरपोर्ट से लौटना पड़ा। मंगलवार को जिन फ्लाइटों का संचालन हुआ उसमें 827 यात्री प्रयागराज एयरपोर्ट आए जबकि 788 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। खराब मौसम की वजह से कई दिनों से फ्लाइटों का संचालन पूरी तरह ठीक नहीं हो पा रहा है।


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें