पालघर: अभिनेता के छोटे भाई विकास सिंह सोलंकी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त | #NayaSaveraNetwork

पालघर: अभिनेता के छोटे भाई विकास सिंह सोलंकी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

  • विकास सिंह सोलंकी बनाये गये पालघर शहर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष 
  • जनसेवा की मिसाल पेश करेंगे भाजपा युवा मोर्चा पालघर शहर के नये अध्यक्ष विकास सिंह सोलंकी

पालघर। शहर (महाराष्ट्र) में नागरिकों के बीच समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहकर हर किसी के सुख-दुःख के साथी युवा जन सेवक व फिल्म अभिनेता बालेश्वर सिंह के छोटे भाई विकास सिंह सोलंकी को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जिसके लिए पूरे पालघर शहर के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। संगठन के प्रति समर्पित एक सक्रिय कार्यकर्ता विकास सिंह सोलंकी को पालघर शहर का भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाये जाने पर जोरदार नारेबाजी के साथ पुष्प वर्षा व पुष्पहार पहनकर और ढोल नगाड़ों के साथ उनका  स्वागत सम्मान किया गया। चहुँओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

पालघर: अभिनेता के छोटे भाई विकास सिंह सोलंकी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त | #NayaSaveraNetwork

 विकास सिंह सोलंकी ने कहा कि 'संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा।' उन्होंने यह भी कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी युवाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है, जो सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कायम है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास’ के दर्शन की जीती जागती मिसाल हैं, जो हर किसी का कल्याण चाहते हैं। 

वे भविष्य की सोच और दूरदर्शिता के साथ कार्य करते हैं, जो हम युवाओं के लिए प्रेरणा है, वे हमारे आदर्श भी हैं।' विकास सिंह सोलंकी ने आगे कहा कि 'मैं अपने सभी साथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। आप सभी के प्यार आशीर्वाद से सभी क्षेत्रवासियों की सेवा में दिन-रात तत्पर रहूँगा और आप सभी के उम्मीद पर खरा उतरूंगा।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेता ने कहा कि 'विकास सिंह एक ऊर्जावान युवा नेता हैं, इन्हें भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने से युवा शक्ति का मनोबल बढ़ेगा और संगठन मजबूत होगा। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर युवा निरन्तर अग्रसर होंगे और आने वाले दिनों में कई नई मिसाल कायम करेंगे।'



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ