शीत लहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार शासन ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया है। शासन से जारी आदेशानुसार आगामी 20 जनवरी तक के लिये स्कूल खुलने की नई समय-सीमा निर्धारित की गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेशानुसार ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं, वे प्रात: 10 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय स्कूल भी प्रात: 10 बजे से ही संचालित होंगे। ऐसे विद्यालय, जो प्रात: 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।
![]() |
Ad |