छप्पर के नीचे सो रही वृद्ध महिला की आग से जलकर मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कौशांबी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में छप्पर के नीचे सो रही वृद्ध महिला की कथित तौर पर आग लगने से जलकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार परिहार ने बताया कि थाना क्षेत्र के औधन गांव निवासी शांति देवी (70) गांव के बाहर एक छप्पर बनाकर उसमें अकेले रहती थी। उसके पति छोटे लाल की मौत 20 साल पहले हो गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात शांति देवी ने आग सेंकने के लिए छप्पर के नीचे अलाव जलाया था। देर रात किसी समय अलाव की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। परिहार ने बताया कि छप्पर में आग लगने से उसके नीचे सो रही शांति देवी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका शांति देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें