मुंबई: साने गुरुजी जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ अमर यादव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुलुंड स्थित महाकवि कालीदास नाट्य मंदिर में माध्यमिक शिक्षक संघ व पतसंस्था सहकार मित्र सुरेश डावरे अमृत महोत्सव में डॉ अमर बहादुर दिलीप कुमार यादव को साने गुरुजी जीवन गौरव सम्मान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरुण गुजराथी , शिक्षण संचालक महाराष्ट्र पुणे डॉ.महेश पालकर एवं संघ के अध्यक्ष सुरेश डावरे ने प्रदान किया ।इसी समारोह में सुप्रसिद्ध शिक्षक नेता आप्पा बागल के साथ ही शिक्षक मिलिंद चिन्नी भी साने गुरुजी जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए। डॉ अमर यादव को यह पुरस्कार दिए जाने पर शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं सुभाष रजक जैसे अनेकों प्रबुद्ध जनों ने डॉ यादव को बधाई दी है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent