BREAKING

उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस | #NayaSaveraNetwork

प्रबंधक इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा

नया सवेरा नेटवर्क

उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर। उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल शंकरगंज महरूपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। 

उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस | #NayaSaveraNetwork

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और संप्रभु राष्ट्र में परिवर्तन की याद दिलाता है। इसी दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। आज के ही दिन हमने ब्रिटिश शासन से अपनी स्वतंत्रता का नेतृत्व किया था और डॉ. बीआर अंबेडकर के नेतृत्व वाली समिति ने एक नये संविधान का मसौदा तैयार किया। भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ।

उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो डेमिनीक नाजरथ ने की। कार्यक्रम का संचालन अवनीश सिंह एवं रजनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में उप प्रधानाचार्य कृष्णा यादव, विनीत श्रीवास्तव, रीता सिंह, शैलेंद्र अस्थाना, सूर्यकांत तिवारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस | #NayaSaveraNetwork

नया सबेरा का चैनल JOIN करें