तहसील केराकत में एसडीएम नेहा मिश्रा ने फहराया तिरंगा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। केराकत में तहसील मुख्यालय पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के वातावरण में गूंज उठा। इस मौके पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। इसके पश्चात शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)