BREAKING

रक्सौल : बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया कंबल वितरण | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

रक्सौल  75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीते गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा रक्सौल शाखा के सौजन्य से आईसीपी रोड स्थित माहेर ममता निवास में आश्रय ले रहे सभी असहाय महिलाओं और दिव्यांग बच्चों के बीच कंबल वितरण किया गया।

बैंक ऑफ बड़ौदा रक्सौल शाखा के प्रबंधक राहुल देव कुमार और शिक्षाविद् डॉ. स्वयंभू शलभ ने संस्था द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को आगे भी सहयोग प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की। वहीं माहेर ममता निवास के प्रबंधक सुप्रिया बोदरा ने इस कड़ाके की ठंड में आश्रितों के लिए की गई इस मदद के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस सेवा कार्य में बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक शाखा प्रबंधक उपेंद्र कुमार, प्रभाकर कुमार, अग्निवेश कुमार, विकास कुमार, विक्की सर्राफ और ईं. सौरभ शलभ ने सहयोग दिया। कार्यक्रम व्यवस्था में स्वच्छ रक्सौल के रंजीत सिंह का सहयोग रहा।


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad




*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें