BREAKING

जौनपुर: राम नाम से गूंज उठा जनपद,निकली झांकिया, मनाया उत्सव | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: राम नाम से गूंज उठा जनपद,निकली झांकिया, मनाया उत्सव  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम

जौनपुर। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा जनपद राम मय हो गया। हर मंदिरों पर भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। नगर में इस शुभ अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई। मंदिरों पर भजन कीर्तन के आयोजन के साथ साथ कुछ प्रतिष्ठानों व दुकानों पर सुंदरकांड का पाठ होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। नगर से लेकर ग्रामीण इलाक े जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा का कुछ स्थानों पर लाइव भी दिखाया गया। अयोध्या की गतिविधियों व प्राण प्रतिष्ठा के दृष्य को देखकर भक्त अभिभूत हो गये। 

शाहगंज संवाददाता के अनुसार अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर नगर के सभी मंदिर गुलजार रहे। मंदिरों की फूल मालाओं से भव्य सजावट की गई। सुंदर द्वार सजाए गए।अधिकांश मंदिरों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। कई मंदिरों में रविवार से ही अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा था। नगर के श्री संगत जी मंदिर, हनुमान गढ़ी, राधा कृष्ण मंदिर, श्री रामजानकी मंदिर, गोपाल मंदिर, गोपे·ार महादेव मंदिर समेत कुल 68 मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भव्य सजावट और श्रृंगार किया गया। श्री संगत जी मंदिर में इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसके चलते भारी भीड़ रही। प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर के विभिन्न मंदिरों में सामाजिक संस्थाओं की तरफ से भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। रामलीला समिति द्वारा रामलीला भवन चौक पर विशाल भण्डारा दोपहर से अनवरत चलता रहा। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के तुरंत बाद नगर आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा। युवाओं की टोलियां बाइक पर राम ध्वज के साथ जयकारा लगाते विचरण करती रहीं। पूरा नगर राम भक्ति में सराबोर रहा। 

खेतासराय संवाददाता के अनुसार पाँच सौ वर्षों के पश्चात अयोध्या राममन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर खेतासराय नगर में विभिन्न जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे वही महिलाएं भी पीछे नहीं रही। जिसके क्रम में सोमवार की सुबह विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जिसमे बीडीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने ब्लॉक परिसर में स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चना किया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, उमाकांत यादव, कमलाकांत मौर्य, विजय कुमार, जेई शशिकांत कुमार, मीनारानी, निशानाथ, राजकुमार गुप्ता, वंदना सिंह व उमेश यादव,किसन गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

गौराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सोमवार को इलाके के श्रद्धालुओं ने सजीव प्रसारण देखा। सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी के अध्यक्ष शिक्षक नेता रमेश सिंह व प्रबंधक समाजसेवी डॉ. अरविंद सिंह ने अपने पैतृक गांव पिलखिनी में स्थित मां दुर्गाजी मंदिर पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की। यहां एक दिन पहले अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ था। जिसकी पूर्णाहुति भी हुई। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया एवं प्रीति भोज का भी आयोजन रहा। इस दौरान ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रिंसिपल विनोद राय, दिनेश सिंह, विमलेश सिंह, राहुल सिंह, चेतन सिंह, शिवम सिंह, कुंवर कार्तिकेय सिंह, डॉ. नीरज सिंह, अमन सिंह, समर्थ सिंह, राजवीर सिंह, देव सिंह आदि उपस्थित रहे। 

सुजानगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के श्री गौरीशंकर मंदिर पर सोमवार को भव्य सजावट की गई। सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि सनातन संस्कृति का यह स्वर्णिम काल है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि इस क्षण के साक्षी बन रहे हैं। आज भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनना एक स्वप्न के सच होने जैसा है। हमारी कई पीढि़यों ने इसके लिए संघर्ष किया। आज से राम राज्य आ गया। सुंदरकांड में सभी ने भाग लिया जिसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। सुधीर त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार भीलमपुर,भुईधरा,करौरा,सुजानगंज पुरानी बाजार,पुराकोदई, दहेंव समेत बाजार एवं गांवो के मंदिरो पर भजन कीर्तन के बाद भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। 

चंदवक संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मारिकपुर गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में आनंद गिरि महराज देवरिया लार मठ के सानिध्य में विधि विधान से पूजन कर रामलला की प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, प्यारेमोहन सिंह, अजय सिंह, अर्जुन सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह, सुजीत कुमार सिंह, लाल बहादुर मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं क्षेत्र में जगह जगह रामलला की भव्य झांकी निकाली गई। चंदवक,खुज्झी,मारिकपुर, चंदवक कोट से निकाली गई झांकी ने बाजारों में जय श्रीराम की उद्घोष करते हुए भ्रमण किया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ झांकी निकाली गई। 

सिरकोनी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के  कबूलपुर बाजार के चौरा माता मंदिर पर सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री दया नारायण लीला समिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भजन कीर्तन कर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अनिल पाठक,सुरेंद्र यादव,संजय यादव ,मुकेश जायसवाल,शरद यादव सोनू,पिंटू श्रीवास्तव, पिंटू प्रजापति, राजेश यादव,डॉ विनय प्रजापति,पंकज जायसवाल,बहादुर यादव,गुड्डू जायसवाल,अंकित श्रीवास्तव, मिताई जायसवाल,होरीलाल जायसवाल, साहब लाल यादव, डॉ दिनेश सिंह,ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान, गप्पू आदि मौजूद रहे।

 सिकरारा संवाददाता के अनुसार अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जगह जगह स्थित मंदिरों में सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कई जगहों पर प्रसाद वितरण एवं लंगर का आयोजन किया गया। मंदिरों में यज्ञ, हवन आदि कर लोगों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया।  गुलजारगंज बाजार स्थित राम जानकी मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक अशोक कुमार ऊमर वैश्य अपने सह परिवार सम्मिलित होकर हवन पूजन आदि कर सुख समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। 

मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सभी प्रमुख मन्दिरों पर श्रीराम चरित मानस पाठ, भजन, संकीर्तन, सुन्दरकाण्ड के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य कार्यक्रम नगर के श्रीमहाकाली मन्दिर शक्तिपीठ प्रांगण में आयोजित हुआ जहाँ नगर पालिका परिषद द्वारा टीवी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। जैसे ही अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ समूचे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने उत्साह पूर्वक जमकर पटाखे फोड़े। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को, रामदल के अध्यक्ष राजेश गुप्त , सभासद सौरभ जायसवाल , बृजेश मिश्रा लल्लू , उमाकान्त केशरी, राकेश मिश्रा, सन्तोष मिश्रा, सुनील कुमार जायसवाल सहित हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। समूचे क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र में जगह-जगह ध्वनि विस्तारक यन्त्रो पर बज रहे धार्मिक गीतों एवं भजनो से पूरा वातावरण राममय हो गया। 

जलालपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में धार्मिक आयोजन,भजन,कीर्तन,प्रसाद वितरण किया गया। क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर,सई नदी तट पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर बीबनमऊ,हनुमान मंदिर लालपुर,मुरलीधर धाम महरेंव में बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। क्षेत्र के अन्य गांवों में भी विभिन्न आयोजन हुए,कहीं शोभा यात्रा तो कहीं अखंड रामायण पाठ,भंडारे का आयोजन हुआ।पूरे क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला,पूरा वातावरण राममय हुआ लग रहा था। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी वर्गों के लोग बड़े उत्साह से सम्मिलित हुए। 

केराकत संवाददाता के अनुसार अयोध्या में मर्यादा पुरु षोत्तम राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केराकत नगर व आस पास के क्षेत्रों राम भक्तो में अभूतपूर्व उत्साह  देखने को मिला। जगह जगह मंदिरों में पूजा अर्चन भजन कीर्तन व जय श्रीराम के उद्घोष की गूंज सुनी गयी। तथा लोगो में प्रसाद भी वितरण किया गया। शाम होते ही लोगों ने घरों व मंदिरों पर दीप प्रज्वलित कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सीओ गौरव कुमार शर्मा व कोतवाल राम जन्म यादव पुलिस बल के साथ  शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जगह जगह चक्रमण करते देखे गये।

*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें