BREAKING

जौनपुर: दीपावली पर्व से बढ़कर है राम लला की प्राण प्रतिष्ठा: रमेश सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: दीपावली पर्व से बढ़कर है राम लला की प्राण प्रतिष्ठा: रमेश सिंह  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मोबारकपुर गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

खुटहन जौनपुर। अयोध्या में सैकड़ों वर्षों बाद सोमवार को की जा रही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा, यह एक स्वर्णिम इतिहास ही नहीं सनातन धर्म का सबसे पवित्र और महान त्योहार बन गया है। आज के तिथि की गाथा युगों- युगों तक इतिहास के पन्नों में अमर हो जायेगी। श्रद्धा, भक्ति और वि·ाास का यह पर्व पूरे देश में दीपावली से भी बढ़कर मनाया जा रहा है। उक्त बातें शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने मोबारकपुर गांव में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान कही। स्तमपुर गांव में शोभायात्रा में सामिल ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली और धन्य हैं जो इस महान पर्व के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्रीराम हम सभी के अराध्य है। उनकी लीला में उन्हें चौदह वर्षों का वनवास हुआ था। कलयुग में हजारों वर्ष के वनवास के बाद उनका अयोध्या में फिर से आगमन हुआ है। आदशर््ा रामलीला धर्म मंडल समिति उसरौली के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा क्षेत्र के पिलकिछा,पटैला,असरफगढ़, डिहियां,गभिरन, पट्टी नरेंद्रपुर, बिशुनपुर आदि दर्जनों मंदिर व धार्मिक स्थलों पर मानस पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वंशबहादुर पाल, अजीत सिंह, राना सिंह, प्रेम चंद्र तिवारी, राधेश्याम उपाध्याय,राजू सिंह,विनय सिंह,मोनू पाण्डेय,केशव तिवारी, रंगीले वि·ाकर्मा आदि मौजूद रहे।

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें