जौनपुर: पूर्व सांसद केपी ने हनुमान मंदिर पर कराया सुंदरकांड | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का हुआ आयोजन
जौनपुर। अराध्य प्रभु श्रीराम के मंदिर का भव्य अभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने के उपलक्ष्य में सोमवार को हनुमान मंदिर शंकरगंज महरूपुर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ.कृष्ण प्रताप सिंह केपी एवं उनके बड़े भाई इं.शिवेंद्र प्रताप सिंह ने पूजा अर्चना की। सुंदरकांड पूरा होने के बाद भंडारा हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथा साथ संुदरकांड का भरपूर आनंद उठाया।
इस ऐतिहासिक क्षण पर आसपास के इलाके के एवं महरूपुर के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ.कृष्ण प्रताप सिंह केपी ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक यह पर्व सोमवार को इतिहास में दर्ज हो गया। आज का दिन हर देश वासियों के लिए सौभाग्य का दिन है।
प्रभु की कृपा से यह दिन पांच सौ वर्ष बाद देश के नागरिकों को देखने को मिला। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |





