नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गांव निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ घर से स्कूल जाते समय दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी शाहगंज मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। इधर पीडि़त छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा शनिवार की सुबह स्कूल जा रही थी, रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपी द्वारा दुराचार का शिकार हो गई। बताया जाता है कि घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर सरसों के खेत में छात्रा लहूलुहान अवस्था में बदहवास पड़ी हुई थी, उधर से गुजर रही घास करने गई महिलाओं ने उसे बेहोशी की हालत में देख घटना की जानकारी परिजनों को दी। हतप्रभ परिजन मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा को दी। आनन फानन में क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच घटना की जानकारी करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले कर पीडि़ता के परिजन की तहरीर पर पास्को एक्ट समेत मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। इधर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़ता को महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी हेमन्त ने बताया कि मामले में पीडि़ता के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है।
 |
| Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|