जौनपुर: मौलाना रज़ा हैदर को बीपीएससी में मिली 20वीं रैंक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रवक्ता पद पर हुआ चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर
जौनपुर। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजन टीचर रिक्वायरमेंट परीक्षा में जिले के उत्तरपट्टी रन्नों गांव निवासी मौलाना रज़ा हैदर रन्नवी का प्रवक्ता पद पर चयन होने से परिवार एवं ईष्ट मित्रों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। उन्हें इस परीक्षा में 20वीं रैंक प्राप्त हुई। बता दें कि प्राथमिक शिक्षा सरकारी स्कूल में प्राप्त करने के बाद वे दीनी तालीम के लिए मदरसे चले गये लेकिन मदरसे की तालीम के साथ उन्होंने हाई स्कूल, इंटर, बीए, एमए, बीएड का साथ भी नहीं छोड़ा और इन सभी परीक्षाओं में अच्छे अंक भी प्राप्त किए। निरंतर अध्ययन करते हुए टीजीटी और पीजीटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। गत दिवस बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित दूसरी परीक्षा में इन्होंने प्रतिभाग किया और कामयाबी भी हासिल की। इनकी इस कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। इनका कहना है कि जरूरी नहीं कि दीनी तालीम हासिल करने वाले दुनियावी तालीम छोड़ दें।



