जौनपुर: बच्चों को साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय उप्र द्वारा चलाए जा रहे। कार्यक्रम के तहत कुलदीप कुमार गुप्ता (नोडल अधिकारी) क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन व एनएसएस अधिकारी डा. अवधेश कुमार, डा. सोमारु राम प्रजापती, व TSI तेजबहादुर मिश्रा, साइबर थाने से ओपी जयसवाल, मुख्य आरक्षी राजेंद्र प्रसाद सिंह, आरक्षी राजन पासवान जनपद के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा चयनित बच्चों को पुलिस लाइन में स्पेल प्रोग्राम के अंतर्गत नामित बच्चों को पुलिस लाइन मे स्थित बहुउद्देशीय हाल में बच्चों को साइबर क्राइम, यातायात सुरक्षा व नियम, नारी सुरक्षाव अन्य विषयों पर बच्चों को जागरूक किया गया पुलिस से संबंधित समस्त हेल्पलाइन नंबर व पुलिस कार्य प्रणाली के बारे में बच्चों को बताया गया पुलिस लाइन में स्थित यातायात कार्यालय, कंट्रोल रूम, साइबर थाना, एएचटीयू, एसजेपीयू, आदेश कक्ष, एमटी व अन्य समस्त कार्यालयों का भ्रमण कराया गया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)


