BREAKING

जौनपुर: शराब के ठेके को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शराब के ठेके को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुतुबपुर मोकलपुर की सैकड़ो महिलाएं एवं किशोरिया मडियाहू तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि हमारे गांव से मात्र 100 मीटर की दूरी पर शराब ठेके की दुकान है जिससे हमारे गांव के नवयुवक एवं पुरु ष शराब पीकर हमेशा नशे में धुत रहते हैं परिवार के प्रति हमेशा सौतेला व्यवहार रखते हैं जिससे परिवार हमेशा प्रभावित होता है अन्य लोग शराब पीकर आए दिन ठेके पर विवाद करते हैं जिससे आए दिन विवादों के घेरे में हमारा गांव हमेशा रहता है। वहीं महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब ठेके से मात्र 50 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय है जिससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती रहती है। शराब के ठेके से नाराज महिला एवं किशोरी काफी संख्या में पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।  मामले को संज्ञान में लेते हुए उप जिला अधिकारी ने कार्यवाही करने का आ·ाासन दिया है महिला एव किशोरियों ने बताया कि उड़ान परियोजना के द्वारा सपनो की टोली किशोरी समूह व नारी संघ हमारे गांव में संचालित होती है जिसमें महिलाओं एवं  किशोरियों को उत्थान के बारे में चर्चा की जाती है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अमृता देवी सहित काफी संख्या में महिला एवं किशोरी उपस्थिति रही।

*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें