BREAKING

जौनपुर: सभी वर्ग के लिए समान रूप से कार्य करती है भाजपा:शम्शी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सभी वर्ग के लिए समान रूप से कार्य करती है भाजपा:शम्शी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धि

जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमिल शम्शी ने कहा कि भाजपा हर समाज को साथ लेकर चलती है और सभी समाज के कल्याण के लिए कार्य किया है। यही वजह है कि आज मुसलमान बड़ी तादात में भारतीय जनता पार्टी के साथ  जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेगें। वे गुरूवार को जिले के कोरापट्टी खानपट्टी में होने वाले अलम नौचंदी के जुलूस में शिरकत के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शम्शी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुस्लिम महिलाओं को मकान मिले हैं और मुस्लिमों को इस योजना का लाभ उनकी आबादी के प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा दिया गया है। प्रदेश में महिला सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है और विभिन्न योजनाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का नाम 'शुक्रिया मोदी भाईजान' रखे जाने की एक बड़ी वजह यह है कि मोदी ने विभिन्न योजनाओं में मुस्लिम महिलाओं को प्राथमिकता देकर भाई-बहन का रिश्ता कायम किया है। कहा कि इन सम्मेलनों के जरिए कोशिश की जाएगी कि मुस्लिम महिलाओं को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हज का कोटा बढ़ाया जाना, महिलाओं को महरम व्यक्ति के साथ ही हज पर जाने की अनिवार्यता खत्म किया जाना, मुस्लिम बच्चों को छात्रवृत्ति समेत समुदाय को लाभ पहुंचाने वाली तमाम योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। शम्शी ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के सभी जिलों में मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी को मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर धन्यवाद ज्ञापन दिया था। अब इस सिलसिले को आगे बढ़ते हुए हर लोकसभा क्षेत्र में 'शुक्रिया मोदी भाईजान' कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुस्लिम महिला मतदाताओं को रिझाने की इस योजना की टैगलाइन 'ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है' रखी गई है। इस मौके पर मौलाना वसी हसन खां मौलाना जामिन अब्बास भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मेराज हैदर शम्शी आज़ाद वसी खां शाहिद खां अहमद मेंहदी गदीर खां साजिद अली खां इत्यादि लोग मौजूद रहे।

*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad




*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें