जौनपुर: ग्रामीणों ने चोर समझ पुलिस जवानों को खदेड़ा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वर्दी के बगैर गांव में पहुंची थी मछलीशहर पुलिस टीम
ग्रमीणों का आरोप नशे में धुत थे पुलिसकर्मी
सिकरारा जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कारनामे से एक बार फिर चर्चा में है, मामला मछलीशहर कोतवाली का है, जहां बिना वर्दी के एक आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया लेकिन पुलिस ने नियमों को भी दरकिनार किया है। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सहिजद गांव में गुरु वार की देर शाम पुलिस दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस टीम बिना वर्दी के प्राइवेट वाहन से थी, दुष्कर्म के मामले में आरोपित घर पर मौजूद था, आरोपित शिवकुमार पाठक के पिता की मृत्यु हो गई थी, कर्म काण्ड को लेकर आरोपित अपने घर पर अलाव ताप रहा था, पुलिस दबे पांव आरोपित के घर जा रही थी, इतने में गांव में किसी ने चोर चोर हल्ला बोल कर दिया, कुछ पुलिस कर्मी तो आरोपित को लेकर चले गए, लेकिन गांव वालों ने एक पुलिस कर्मी को पकड़ लिया, ग्रामीणों एवं महिलाओं का आरोप है की पुलिस नशे में चूर थी, और गाली गलौज कर रही थी, ग्रामीणों की चंगुल में फंसा पुलिसकर्मी अपने को कोतवाली में चालक पद पर बताया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दिया, कुछ समय बाद आधा दर्जन थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई, जिससे गांव के लोग भयभित हो गए, ग्रामीण शुक्रवार सुबह घटना को लेकर पुलिस प्रशासन को जिमेवार बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के इस प्रकार के कृत्य ने आमजन में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया। एक तरफ योगी सरकार का फरमान जनता से समन्वय स्थापित कर काम करने का है लेकिन पुलिस बिना वर्दी के गांवो में दबिश देती घूम रही है, जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों के निर्वहन से पीछे हट गए है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों का कहना है की घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


