जौनपुर: पट्टीनरेंद्रपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। विधायक रमेश सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र की कई समस्याओं के निराकरण सहित विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों को रखा। सीएम ने यथासंभव मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आ·ाासन दिया है। देर शाम हुई इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर क्षेत्र की एक पुरानी तथा प्रतिष्ठित बाजार है जिसके चलते इसके समग्र तथा सुनियोजित विकास के लिए इसे नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इसके अलावा गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र में एक नई शुगर की स्थापना तथा कुछ महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराए जाने के बारे में भी चर्चा की। अगले माह 17 व 18 फरवरी को प्रस्तावित शाहगंज महोत्सव में सीएम को आमंत्रण पत्र भी दिया। सीएम ने सभी मांगो पर गंभीरता से विचार करते हुए यथासंभव कार्यवाही करने का आ·ाासन दिया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


