जौनपुर: भाविप ने मैराथन के साथ खिलाड़ियों का किया सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में मनाई गई विवेकानंद जयंती
जौनपुर। स्वामी विवेकानन्द जयंती को युवा दिवस महोत्सव के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए परिषद द्वारा एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरु आत मुख्य अतिथि सेवा भारती के काशी प्रान्त टोली के सदस्य, विभागाध्यक्ष सेवा भारती, अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार संजय पांडेय, मुख्य वक्ता काशी प्रांत सह समरसता प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिव प्रकाश, विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर, अमोध अम्बुजानन्द महराज शिव सेवा संस्थानम, प्राचार्य अब्दुल कादिर खां, डॉ. आलोक यादव के प्रतिनिधि, प्रांतीय नशा मुक्ति के प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शाखाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वामी जी द्वारा युवाओं को देश के प्रति जागरूक करने के लिए किए गए कार्यों को बताया। जिसके बाद सभी अतिथि एवं खिलाडि़यों ने मैराथन में भाग लिया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू, पूर्व अध्यक्ष शरद पटेल, भृगुनाथ पाठक, ब्राह्मेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष शरद साहू, आनन्द साहू, पीयूष चतुर्वेदी, महिला संयोजिका ·ोता अग्रहरि, बबिता जायसवाल, प्रतिमा गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, राजेंद्र निगम, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, संदीप सेठी, राजीव श्रीवास्तव, राम रतन सेठ, शिवा वर्मा, अजय गुप्ता, जितेन्द्र यादव, इंदु लाल, सुनील जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे। संचालन दिवाकर गुप्ता ने किया। अन्त में गणेश साहू ने आभार व्यक्त किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |



