जौनपुर: नव निर्मित पानी टंकी का एसडीएम ने किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। तहसील के ग्राम टुसौरी में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत नव निर्मित पानी टंकी का उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। त्वरित गति से जनपद में समय सीमा के अंदर बनकर तैयार हुई पहली पानी टंकी को लेकर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कार्य दायी संस्था की प्रशंसा किया।
उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष 23 जनवरी से उक्त पानी टंकी के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसे एक वर्ष के अंदर ही कम्प्लीट कर दिया गया ,जो निश्चित ही प्रशंसनीय योग्य है। उन्होंने बताया कि 263 लाख 86 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई इस टंकी से दो गांव के लोगों को पेयजल आपूर्ति की जायेगी। जिसमें 537 परिवार के 2687 लोगों को पेयजल का लाभ मिलेगा। कनेक्शन देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |

.jpeg)
.jpeg)


