जौनपुर: रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जायें:दिलीप पटेल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले चुनाव से पहले करें जनता से संवाद
जौनपुर। नगर के सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सात नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष संजीव शुक्ला शनि सिकंदर मौर्य सुरेन्द्र मिश्रा चिंताहरण शर्मा अशोक बिंद राजू केशरी मुकेश पटेल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेज गति से सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में देश ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार नौ वर्ष का कार्यकाल जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण रहा है। कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जनता से संवाद स्थापित करिये और पूरी टीम के साथ हम अपने रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये। केंद्र में एक बार फिर दोबारा से माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए प्रदेश की जनता से आग्रह करें।संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस मौके पर पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी सुरेन्द्र सिंघानियां संतोष सिंह संदीप सरोज राकेश वर्मा रवीन्द्र सिंह राजू दादा राज पटेल अवधेश यादव प्रमोद यादव संतोष मिश्रा शशि मौर्य सुनील यादव मम्मन विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह राम सिंह मौर्य आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह पुष्पा शुक्ला अनिल गुप्ता दिव्यांशु सिंह अजय सरोज सुरेन्द्र धुरिया मेराज हैदर विनीत शुक्ला इन्द्रसेन सिंह विकास ओझा मण्डल अध्यक्ष गण लवकुश सिंह अजय मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |



