BREAKING

जौनपुर: विवेकानंद जयंती पर नगर में निकली शोभायात्रा, गाया वंदे मातमर | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा बीआरपी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। स्वामी विवेकानन्द जयंती पर शुक्रवार को नगर के बीआरपी कॉलेज के मैदान में हजारों की संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर एक साथ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम गाकर नया इतिहास रचा। भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा भण्डारी स्टेशन से निकाली गई जो सुतहट्टी, कोतवाली, चहारसू, शाही पुल के रास्ते ओलन्दगंज जेसीज चौराहे से होते हुए बीआरपी के मैदान तक पहुँची। इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रांत प्रचार काशी प्रांत आरएसएस रमेश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता विक्रांत खंडेवाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, प्रांत कार्यवाहक काशी प्रांत आरएसएस मुरली पाल, जिला संघ चालक आरएसएस सुभाष सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, व्यापारी बन्धुओं सहित समस्त जनपद के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संस्थापक संदीप पांडे ने कहा कि हमारे आराध्य ऐसे हैं जिनको युग पुरुष कहा जाता है जिन्होंने पूरे पश्चिम सभ्यता में संस्कृति फैलाकर हमारे भारतीय सनातनी का झंडा लहराया युवा ऐसे युग पुरु ष स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का प्रयास करता है।

निश्चित रूप से इसी को जागृत करने के लिए यह युवा चेतना का आयोजन किया गया है जो कही न कहीं उनके मन में वि·ाास पैदा करने के लिए और एक जुटता पैदा करने के लिए इस तरीके का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम महा समूह गान का आयोजन किया गया है जो एक दिन में, एक लाइन, एक स्वर में सारे लोग इकट्ठा होके वंदे मातरम का समूह गान किया जो इतिहास में पहली बार इस तरीके का आयोजन जिले में किया गया है। इस मौके पर प्रकल्प प्रमुख प्रमोद मौर्य, सह प्रकल्प प्रमुख आनंद देव वर्मा, पंकज सिंह, जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, चंचल पाठक, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, जनार्दन पांडेय, अमित पांडेय, सुजीत यादव, राहुल अग्रहरि सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ.मनोज वत्स, रवि सिंह, संतोष त्रिपाठी, ब्राहमेश शुक्ला, अतुल जायसवाल, आनंद मोहन अस्थाना, सत्येंद्र सिंह राणा, रश्मिता सिंह,अंजु सिंह, प्रशांत सिंह, डॉ.अजय द्विवेदी, डॉ.आलोकदास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन




*Happy New Year 2024 : आप सभी जनपद वासियों को डॉ. अभय प्रताप सिंह  एवं  डॉ. सुष्मिता सिंह की तरफ से  नव वर्ष  की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें