BREAKING

जौनपुर: फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जमीन के विवाद में पट्टीदारों पर लगा हत्या का आरोप 

करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बिछलापुर गांव में बुधवार की रात पाटीदारों ने  भतीजी को मार कर फांसी पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बिछलापुर निवासी ओमप्रकाश यादव की 26 वर्षीय बेटी शशिकला यादव का शव नीम के पेड़ से लटकते हुए गुरु वार की भोर में मिला। मृतका का पैर जमीन से मुड़ा हुआ था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के भेज  दिया। शशिकला के छोटे भाई आशीष यादव ने आरोप लगाया कि उसके पिता ओमप्रकाश मुंबई से आकर एक दिसंबर को अपने नाम की करीब सवा तीन बीघा जमीन भाई लल्लन के नाम दान करके लिख दिए और जमीन लिखने के बाद बम्बई चले गए। जब अनापत्ति नोटिस घर आई,तब हमारी बहन को और हमें मालूम हुआ। हम लोगों ने इसका विरोध कर दिया और आपत्ति की जमीन वापस करें। क्योंकि के हिस्से में सिर्फ  घर बचा था। जिसे लेकर लल्लन व पत्नी लाली देवी उनके लड़कों से विवाद हो गया। हल्की मारपीट झड़प हुई। इसके पूर्व भी दो-तीन दिन पहले भी झङप हुई थी। आरोप है कि रिश्ते से लगने वाले चाचा और चचेरे भाइयों ने रात में सोने के बाद शशिकला को उठा लें गये और मारपीट कर उसे फांसी पर लटका दिए। जब मैं मौके पर पहुंचा तो वे लोग जान मारने की नीयत से मुझे भी दौड़ा लिए। किसी तरह भाग कर जान बचाइ और लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भाई के द्वारा हत्या का आरोप लगाते ही पुलिस ने लल्लन को भी हिरासत में ले लिया। जबकि उनके लड़के और पत्नी मौके से फरार हो गए। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतका शशिकला की 2 वर्ष पूर्व शादी आजमगढ़ जिले के अंबारी के माहुल गांव में हुई थी जबकि माता रीता देवी 10 वर्ष पूर्व ही निधन हो गया। घटना से लेकर गांव में तनाव है। हालांकि इस बारे में थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। तहरीर मिली है कार्रवाई की जा रही है।

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें