जौनपुर: जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं: ज्ञानप्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित 15 जनवरी से 19 जनवरी तक नगर के विभिन्न वार्डों में भारत संकल्प विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ 15 जनवरी से मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के ग्राउंड एवं टाउन हॉल मैदान में किया गया और अपने रूटीन पर यह योजना चलेगी। योजना के अंतर्गत गुरूवार को लाल दरवाजा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्या, अपरजिलाधिकारी गणेश प्रसाद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित की जा रही है उसको आउटरीच कैंप लगाकर के जरूरतमंद लोगों को जो पात्र लोग हैं उनको यहां तक ले आना है और समस्त विभागों के जो यहां पर अधिकारी कैंप लगा करके आयोजित कर रहे हैं इस बैठक को उनसे तमाम इस योजनाओं के विषय में लाभ पर एक योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना है। उद्देश्य इसका यह है कि घरों से लोगों को बुलाया जाए और इस आउटरेज कैंप में आकर के तमाम कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी लें और जिससे उनका जो है मार्गदशर््ान हो सके और सरकार की योजनाओं की पहुंचे उनके तक जा सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत डीपीएम खुशबू यादव द्वारा किया गया। आभार अधिशासी अधिकारी ने व्यक्त किया। संचालन केके जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड के सभासद, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, अवधेश कुमार, कर अधीक्षक श्रीमती अंजू राय, राजस्व निरीक्षक तमाम अन्य विभागों से आए हुए अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



