BREAKING

जौनपुर: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शव रखकर किया सड़क जाम | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के अदारी गांव में 16 जनवरी को पेयजल पाइप बिछाने के दौरान हुए विवाद में घायल विसुन पाल की मौत के बाद पोस्टमार्टम के बाद जब शव बुधवार की देर शाम घर पहुंचा तो गांव का माहौल गरमा गया। चर्चा है कि वृद्ध की मौत के बाद गांव में राजनीतिक अखाड़ों का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया हैं। गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय स्वजन बंधवां तिराहा पर पुन: शव रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। जिससे पुलिस प्रशासन सकते में आकर सुरक्षात्मक दृष्टि से मीरगंज, पवारा, सहित मछलीशहर सर्किल थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गए। स्वजनो का आरोप रहा कि मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बीतने के बाद भी गिरप्तारी नहीं हुई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह 11:30 बजे शव को सडक पर रखकर बंधवा बाजार मे जाम लगा दिया। जाम लगभग आधा घंटा तक चला। पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देने के बाद ग्रामीण शव को अन्तेष्टी के लिए लेकर चले गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि मृतक के स्वजनो को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया गया है।

*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें