जौनपुर: भाजपा सरकार में किसान हो रहे उन्नत:प्रह्लाद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। भाजपा किसान मोर्चा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता करते हुए गन्ने के मूल्य में प्रति क्विंटल 20 रूपये की वृद्धि कर रामराज्य के शुभागमन का संकेत दे दिया है। गन्ना किसानों ने इस निर्णय के प्रति खुशी जाहरि की है। यह बातें गुरु वार को उन्होंने नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख संदीप सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, उमेश सिंह, अजीत सोनकर, अजीत चौहान, सुरेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent



