जौनपुर: एमएलए ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रामपुर जौनपुर। मडि़याहूं विधायक डॉ.आरके पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण ग्रामसभा देहूहा भरथीपुर में किया। उन्होंने कहा कि देश आज जो गणतंत्र दिवस मना रहा है उसमें सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने देश को मजबूत करने के लिए अपना अहम योगदान दिया जिसे हम लोग कभी भुला नहीं सकते। विधायक द्वारा गरीबों को कम्बल भी बितरण किया गया। संचालन प्रधानाचार्य देवानंद पटेल ने किया। इस अवसर पर महानंद पटेल,आरसी पटेल, विजय पटेल, डॉ. रामशंकर पटेल, डॉ.चन्द्रेश पटेल,सुनील पटेल,सहित अन्यलोग उपस्थित रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


