BREAKING

जौनपुर: एसडीएम नेहा मिश्रा ने तहसील कार्यालय पर किया ध्वजारोहण | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। एसडीएम नेहा मिश्रा ने तहसील कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गान के बाद  देश की एकता व अखंडता बनाये रखने के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबाषचन्द्र सिंह एडवोकेट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी प्रकार नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जासवाल ने ध्वजारोहण किया।

उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने सेनापुर स्थित शहीद स्तम्भ पर भूतपूर्व भारतीय सैनिकों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। वहीं नार्मल स्कूल के मैदान पर शहीद स्थल पर  पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तहसील  सभागार में गोष्ठी कर शहीदों की अमर गाथा का जि़क्र करते हुए लोगों ने श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर तहसीलदार मूसा राम, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद,अमित कुमार सरोज व वीरेंद्र कुमार यादव सहित तहसील के सभी कर्मचारी, लेखपाल, कानूनगों व अधिवक्ता उपस्थित रहे।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें